Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

छत्तीसगढ़ में 3-4 डिग्री तक लुढ़का पारा, ठंड के बीच अगले 3 दिनों तक जताई गई हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। CG Weather Upate: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का सीतम जारी है। वहीं अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावना है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डीप प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं।

दरअसल, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान दितवाह की वजह से अब छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। कई जिलों में रात का तापमान 3-4 डिग्री लुढ़क सकता है। जबकि बस्तर, धमतरी, महासमुंद, रायपुर और बिलासपुर जिलों में बादल छाए रहेंगे।

CG Weather Upate: वहीं प्रदेश में सुबह-शाम ठंडी हवाएं जारी रहेंगी, जिससे ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब शीतलहर की तुलना में तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी, जिससे कुछ राहत मिलेगी। ठंडी हवाएं सुबह और शाम  प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बनी रहेगी, जिससे ठंडक और लोगों को सर्दी का अहसास होगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close