Breaking news
Advertisement
big breakingचुनावदिल्लीबड़ी खबर

Swati Maliwaal Case Update : स्वाति मालीवाल ने आप पर लगाया गंभीर आरोप,बोली – मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही…

नई दिल्ली . स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि उन्हें दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. रविवार को उन्होंने X पर कुछ स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मेरा चरित्र हनन, शर्मसार करने और भावनाएं भड़काने का अभियान चलाने के बाद से मुझे ये धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से शिकायत वापस लेने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है.

स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा कि मुझे धमकियों के संदेश तब और बढ़े हैं जब यू ट्यूबर ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट किया. हालांकि, ध्रुव राठी को अपना पक्ष बताने के लिए और उन तक पहुंचने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने मेरी कॉल और संदेशों को नजरअंदाज कर दिया. यह शर्मनाक है कि उनके जैसे लोग, जो स्वतंत्र पत्रकार होने का दावा करते हैं. वह भी आप प्रवक्ताओं की तरह काम कर कर रहे हैं.

मालीवाल ने कहा कि ध्रुव राठी ने अपने ढाई मिनट के वीडियो में जो बताया है उसमें कई जरूरी बिंदुओं पर बात नहीं की है. जैसे घटना घटित होने की बात स्वीकारने के बाद पार्टी ने अपने रुख से यू-टर्न क्यों लिया. एमएलसी रिपोर्ट जो मेरी चोटों का खुलासा करती है. तीसरा, ैवीडियो का चुनिंदा हिस्सा जारी किया गया और फिर आरोपी का फोन फॉर्मेट कर दिया गया.

विभव कुमार की जमानत पर सुनवाई आज
स्वाति मालीवाल प्रकरण में आरोपी विभव कुमार की जमानत पर तीस हजारी कोर्ट सुनवाई करेगी. बीती सुनवाई पर अदालत ने पुलिस को जमानत पर जवाब दाखिल करने का नोटिस जारी किया था. विभव को अदालत ने गिरफ्तारी के बाद पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था. इसके बाद उसे 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. मंगलवार को विभव की न्यायिक हिरासत भी पूरी हो जाएगी. दूसरी ओर कथित आबकारी घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र पर राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा. स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के मामले में सुनवाई करेगी.

Barood Factory Blast : मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये और घायलों को 50 हज़ार देने की घोषणा

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close