Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

हिड़मा के समर्थन में दिल्ली में नारेबाजी, डिप्टी सीएम ने लोगों को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता, कहा- बिना सोचे-समझे बातें कहना ठीक नहीं

रायपुर। Vijay Sharma On Delhi Protest: खूंखार नक्सली हिड़मा की मौत के बाद देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला। यहाँ प्रदूषण के विरोध में एकजुट हुए कुछ युवा स्टूडेंट्स ने ‘हिड़मा ज़िंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है।

गृह मंत्री ने कहा कि, “मैंने वीडियो देखा है। इसमें छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो विभिन्न भावों से भरे हुए हैं, जो बिल्कुल अनुकूल नहीं है। वे जिन बातों को कह रहे हैं जनता सरकार, सस्टेनेबल खेती, पर्यावरण संरक्षण—इन सबको उन्होंने कभी देखा ही नहीं, न ही समझा है। मैं कहना चाहता हूँ कि वे चाहे तो छत्तीसगढ़ आकर देख लें। मुझे सूचना दें, मैं सब व्यवस्था कर दूंगा। उन्हें एक बार आकर बस्तर के पिछले 25 वर्षों का बदलाव देखना चाहिए। दिल्ली में बैठकर बातें करने से किसी को भी गुमराह नहीं किया जा सकता।

Vijay Sharma On Delhi Protest:  डिप्टी सीएम पहले बस्तर के गांवों में न जनता सरकार थी, न स्कूल, न अस्पताल, न आंगनबाड़ी, न बिजली, न पानी, न सड़क—कुछ भी नहीं था। अब जाकर काम शुरू हुआ है और आगे बढ़ भी रहा है। बिना सोचे-समझे बातें कहना ठीक नहीं है। वे कम उम्र के हैं, देश के लिए बोलना अच्छी बात है,इसमें कोई संदेह नहीं, लेकिन सुनी-सुनाई बातों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।”

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close