Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रहवासी इलाके में चला था जिस्मफरोशी का गोरख धंधा, पति-पत्नी गिरफ्तार

रायगढ़। Raigarh Sex Racket: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कल मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ देह व्यापार चला रहा है। जिसके बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम बनाई गई। एक व्यक्ती को पहले ग्राहक बनाकर भेजा गया और जैसे उसे मामले की पुष्टि हुई तो पुलिस ने घेराबंदी कर मकान में छापा मारा।

Raigarh Sex Racket: पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि, राहुल यादव, उसकी पत्नी के साथ मिलकर देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहा था। इस दौरान दो लड़कियां भी मौके पर मौजूद पाई गई। वहीं तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान , दो मोबाइल फोन और 2 हजार कैश मिले।जांच में सामने आया कि, युवक दलाल है और युवती उसकी सहयोगी है। फ़िलहाल पुलिस की टीम दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि रायगढ़ में किसी भी तरह के अनैतिक कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close