Breaking news
Advertisement
sansad bhawanट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबर

लोकसभा में अमित शाह के बिल पर मचा है घमासान, विपक्ष के सांसदों ने बताया तानाशाही

नई दिल्ली। Parliament Bill: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में तीन नए बिल पेश किए। जिसमें कहा गया कि, यदि कोई मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री किसी आपराधिक मामलों में गिरफ्तार होते हैं और 30 दिनों तक हिरासत में रहते हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।

बता दें कि, इस बिल का विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया और तीनों बिलों को वापस लेने की मांग की। सिर्फ इतना ही नहीं विपक्षी सांसदों ने बिल की कॉपियाँ फाड़ दीं और अमित शाह की तरफ उछाल दी। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि, इन्हें संसद की एक कमेटी के पास भेजा जाएगा, जहाँ विपक्ष भी अपने सुझाव दे सकेगा। वहीं विपक्ष ने बिल को “तानाशाही” और “संविधान के खिलाफ” बताया है। उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार देश को “पुलिस राज” में बदलना चाहती है।

वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी सांसदों ने इसका सर्मथन किया है। इन बिलों को 31 सदस्यों वाली एक जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास भेज दिया गया है जहां अगले संसद सत्र में कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।

Parliament Bill: कौन-कौन से हैं वे तीन बिल

पहला बिल- 130वां संविधान संशोधन बिल 2025 है, जो केंद्र और राज्य सरकारों पर लागू होगा। दूसरा बिल- गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज (संशोधन) बिल 2025 है, जो केंद्र शासित राज्यों के लिए है। तीसरा बिल- जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2025 है, जिसे जम्मू-कश्मीर पर लागू किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close