Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

स्टेशन से बाहर भी मिलेगा रिजर्वेशन: 31 स्टेशनों पर खुलेंगे टिकट सुविधा केंद्र

भीड़-भाड़ और लंबी कतारों से मिलेगी राहत, तीन साल के लाइसेंस पर चलेंगे आरक्षित–अनारक्षित टिकट काउंटर

रेल टिकट बुकिंग के लिए अब स्टेशन के भीड़भाड़ वाले आरक्षण काउंटर पर लाइन लगाना बीते समय की बात हो जाएगी. समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक नई पहल शुरू की है—अब मंडल के 31 प्रमुख स्टेशनों के स्टेशन परिसर के बाहर भी आरक्षित (PRS) और सामान्य (UTS) टिकट बुक किए जा सकेंगे.

इस पहल से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मोतिहारी, रक्सौल सहित कई स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां रोजाना पीआरएस काउंटर पर लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. पूर्व मध्य रेल ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है और योग्य निजी व्यक्तियों का चयन कर तीन साल की लाइसेंस अवधि के तहत ये केंद्र संचालित किए जाएंगे.

नई व्यवस्था के तहत टिकट बुकिंग वही कंप्यूटरीकृत प्रणाली से होगी, जो स्टेशन पर उपयोग होती है. केंद्रों का संचालन निर्धारित समय पर होगा, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और टिकटिंग प्रक्रिया सुचारू रह सके.

इन 31 स्टेशनों पर खुलेंगे स्टेशन के बाहर यात्री टिकट सुविधा केंद्र

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी, बेतिया, मधुबनी, नरकटियागंज, जनकपुर रोड, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, रोसरा घाट, सिमरी बख्तियारपुर, चकिया, सुगौली, बगहा, बैरगनिया, लहरिया सराय, हरी नगर, बनमनखी, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, मुरलीगंज, हसनपुर रोड, मोतीपुर, ललित ग्राम और खुदीराम बोस पूसा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में ऐसे केंद्रों की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी, ताकि स्टेशनों पर दबाव कम हो और यात्रियों को दूर से ही टिकट उपलब्ध हो सके.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close