Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा आज, वोट चोर गद्दी छोड़ सभा में होंगे शामिल

रायपुर। Sachin Pilot Reached Raipur: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज सुबह 8:45 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे बिलासपुर में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़ सभा” में शामिल होंगे और शाम 7.30 बजे बिलासपुर से रायपुर आएंगे। जिसके बाद वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इस दौरान, सचिन पायलट ने बिलासपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा को लेकर कहा कि, प्रदेश भर में यात्रा निकाली जा रही है ताकि जनता को जागरूक किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि, वोट चोरी हो रही है और लोकतंत्र के साथ हेराफेरी हो रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, राहुल गांधी के साथ विपक्ष खड़ा है लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। 15 तारीख से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान होगा। जिसमें सभी नेता मिलकर जन-जागरण अभियान को अंजाम देंगे। उन्होंने कहा कि, वोट चोरी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

बीजेपी पर कसा तंज

इसके अलावा, सचिन पायलट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्त्ता को चमचे वाले बयान पर bjp के तंज को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि,
भाजपा में मार्गदर्शक मंडल के नेताओं की अनदेखी है कि, जिन्होंने पार्टी खड़ी की। आज वे हाशिये पर हैं। कांग्रेस जहां सरकार में है, वादों को निभाने में जुटी है। विपक्ष में भी कांग्रेस सक्रिय भूमिका निभा रही। राहुल गांधी व खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट हो कर जनता को जागरूक करने और वोट चोरी रोकने पर फोकस कर रहे हैं। देश की संपत्ति बेचने की साजिश का कांग्रेस विरोध करेगी।

आगामी चुनाव को लेकर कही ये बात

Sachin Pilot Reached Raipur:
आगामी चुनाव मे नेतृत्व को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सामूहिक नेतृत्व की परिपाटी पर चलती है। चुनाव में हर जिम्मेदारी साझा होती है पार्टी मिलकर निर्णय लेती है। मुद्दा किसी व्यक्ति विशेष का नहीं सरकार की नाकामियों का है। सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपा रही है। जंगल कट रहे, महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे सरकार सिर्फ धुआं फेंक रही है। बदलाव लाने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है। हम लड़ेंगे भी मिलकर और जीतेंगे भी मिलकर।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close