Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR : टेस्ट ड्राइविंग के दौरान SUV कार लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में टेस्ट ड्राइविंग के नाम पर चारपहिया वाहन चोरी कर भागने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। बता दें कि यहां आरोपी टेस्ट ड्राइविंग के दौरान चारपहिया वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला गोलबाजार बाजार थाने क्षेत्र का है। आरोपी नयापारा शंकर चौक निवासी विवेक प्रकाश सोनी के पजेरो वाहन को टेस्ट ड्राईविंग के दौरान आरोपी लेकर फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से पजेरो वाहन क्रमांक सी.जी 15 सी वाय 3100 कीमती 9 लाख 50 हजार रूपए जब्त किया गया है। आरोपी भोजकुमार मण्डावी उर्फ अक्की उम्र 36 साल मूलतः कांकेर का निवासी।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विवेक प्रकाश सोनी ने गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी चारपहिया वाहन पजेरो क्रमांक सी.जी. 15 सी वाय 3100 को बेचने के लिये रखा था इसी दौरान 15 जुलाई 2022 को भोजकुमार मण्डावी निवासी कांकेर के द्वारा प्रार्थी से संपर्क कर वाहन खरीदने हेतु कीमत के संबंध में जांच पड़ताल किया गया। प्रार्थी द्वारा अपने चारपहिया वाहन पजेरो की कीमत 9 लाख 50 हजार रूपये बताया गया जिस पर उसके द्वारा उक्त चारपहिया वाहन को चला कर देखने की बात कही गई। जिस पर प्रार्थी ने भोजकुमार मण्डावी को अपनी चलाने हेतु दिया किन्तु भोजकुमार मण्डावी प्रार्थी से उक्त चारपहिया वाहन प्राप्त कर फरार हो गया एवं प्रार्थी द्वारा भोजकुमार मण्डावी के मोबाइल फोन में संपर्क कर चारपहिया वाहन की कीमत 9 लाख 50 हजार रूपये की मांग करने पर उसके द्वारा प्रार्थी को भुगतान न करते हुए प्रार्थी को गोलमोल देकर प्रार्थी को घुमाया जाने लगा। जिस पर आरोपी भोजकुमार मण्डावी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीं इस ममले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा प्रकरण में संलिप्त आरोपी कांकेर निवासी भोजकुमार मण्डावी को पकड़ कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को कारित करने के साथ ही चारपहिया वाहन को कांकेर में छीपाकर रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी भोजकुमार मण्डावी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चारपहिया वाहन पजेरो क्रमांक सी.जी. 15 सी वाय 3100 कीमती 9,50,000 रूपए जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close