Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

RAIPUR BREAKING : राजधानी के रेस्टोरेंट-कैफे में पुलिस की पड़ी रेड, हुक्का व शराब पिलाते 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित 2 रेस्टोरेंट और कैफे में पुलिस ने दबिश दी है। जहां महफ़िल रेस्टोरेंट और कैफे टीटू में अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाने की मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दोनो होटलों के 4 मैनजरों को गिरफ्तार किया है। वहीं कैफे संचालक अभिषेक मोटवानी और निखिल रघुवंशी मौके से फरार। पुलिस ने कोटपा एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकरी के अनुसार, थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत स्थित महफिल रेस्टोरेंट एवं कैफे टीटू रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का व शराब पिलाया जा रहा था. जहां एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा माना कैम्प पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। इस प्रकरण में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 बाॅटल अंग्रेजी शराब, 13 बाॅटल बीयर, 05 नग हुक्का पार्ट, 06 नग पाईप, 13 पैकेट हुक्का फ्लेवर एवं 02 नग हीटर तथा शराब बिक्री की नगदी रकम 2,000/- जुमला कीमती लगभग 19,000/- रूपये जब्त किया गया है।दोनों रेस्टोरेंट/कैफे के संचालक है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

आरोपियों के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 197/22 एवं 198/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार और फरार आरोपियों के नाम-

1. रेखराज साहू पिता शंकर साहू उम्र 31 साल निवासी तर्री थाना गोबरानवापारा रायपुर हाल पता – महफिल रेस्टारेंट माना कैम्प रायपुर।

2. संजय साहू पिता डोमन साहू उम्र 21 साल निवासी गेतरा थाना गिधपुरी बलौदा बाजार हाल पता – महफिल रेस्टारेंट माना कैम्प रायपुर।

फरार आरोपी संचालक – निखिल रघुवंशी पिता इन्द्र लाल रघुवंशी उम्र 27 साल निवासी महावीर नगर बसंत विहार कालोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर

3. केलेन्द्र यादव पिता कमल यादव उम्र 24 साल निवासी कैफे टीटू रेस्टोरेंट टेमरी थाना माना कैम्प रायपुर।

4. सौरभ गुरूवेकर पिता गुलाब गुरूवेकर उम्र 20 साल निवासी कैफे टीटू रेस्टोरेंट टेमरी थाना माना कैम्प रायपुर।

फरार आरोपी संचालक – अभिषेक मोटवानी पिता विजय मोटवानी उम्र 23 साल निवासी गांधी नगर कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close