Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

वृद्ध के अपहरण की साजिश करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुर्ग। दुर्ग जिले से हाल ही में अपहरण को लेकर एक मामला सामने आया था जहाँ भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त 85 साल के वृद्ध का एक महिला समेत तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था. अब इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना की मास्टरमाइंड तारा सिंह ने पहले बुजुर्ग दंपति जान पहचान बढ़ाई फिर उनके यहां एक केयर टेकर रखवाया और बाद में सीआईएसएफ के जवान के साथ मिलकर बुजुर्ग के अपहरण की कोशिश की। भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि 27 नवम्बर की दोपहर करीब 1 बजे बीएसपी से सेवानिवृत्त 85 वर्षीय रमेशचंद्र चक्रवर्ती के अपहरण की कोशिश की गई थी। रमेनचंद्र चक्रवर्ती अपनी पत्नी शिवानी चक्रवर्ती के साथ हुडको में अकेले रहते हैं। उनका बेटा बीएसपी में अधिकारी है और वह अपने मां-बाप से अलग रहता है।

आरोपी महिला तारा सिंह ने बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाने के लिए उनसे जान पहचान बढ़ाई। उन्होंने काम की परेशानी बताई तो महिला ने 10 हजार रुपए महीने में एक दंपती को उनके यहां बतौर केयर टेकर रखवा दिया। इसके बाद महिला ने सीआईएसएफ के सिपाही वेंकटेश्वर व केयर टेकर रमेशचंद्र बंजारे को बुलाया। तीनों ने मिलकर बुजुर्ग के अपहरण की साजिश रची। इसके बाद केयर टेकर के बताये अनुसार महिला व सिपाही 27 नवंबर की दोपहर कार लेकर रमेशचंद्र के घर पहुंचे। वहां वेंकटेश्वर और रमेशचंद्र ने मिलकर बुजुर्ग को पकड़ लिया और उसके मुंह में टेप चिपका दिया। जब वह लोग बुजुर्ग को पकड़कर बाहर ले जा रहे थे तो उन्हें रमेशचंद्र की पत्नी शिवानी ने देख लिया।

इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तीनों आरोपी रमेशचंद्र को वहीं छोड़कर भाग गए।जिससे आरोपियों के अपहरण की साजिश में पानी फिर गया। पुलिस ने आरोपी तारा सिंह की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close