छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, कल DGP IG कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
रायपुर। DGP-IG Conference: छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित 60वीं DGP-IG कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हो चुका है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रायपुर पहुंच चुके हैं। जहां उनका एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमन डेका समेत कई मंत्री एवं विधायक मौजूद होकर स्वागत किया।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी कल डीजी और आईजी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्दे नजर नया रायपुर को छावनी में तब्दील किया गया है और सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है।
DGP-IG Conference: पीएम मोदी नवा रायपुर के M-01 स्पीकर हाउस रहेंगे और दो दिन 29-30 नवंबर को कॉन्फ्रेंस में पूरे दिन भाग लेंगे तथा 30 नवंबर शाम को दिल्ली लौटेंगे।
Advertisement




