Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हादसा

सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसा: नशा और रफ्तार ने ली युवक की जान, पिकअप से टकराकर मौके पर हुई मौत

सरगुजा : पत्थलगांव-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर ग्राम प्रतापगढ़ के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में युवक सुलेश मांझी की मौत हो गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार और नशा बताया जा रहा है। युवक पल्सर बाइक पर सवार था और नियंत्रण खोते हुए पहले बेरिकेट्स से टकराया, फिर सामने खड़ी एक पिकअप वाहन से भिड़ गया।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुलेश को सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच में जुट गई है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close