छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बंगलादेशब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
प्रदेश में धान खरीदी जारी, राज्य में अब तक उपार्जित किए गए 23.67 लाख क्विंटल धान

रायपुर। CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की रफ्तार बढ़ गई है। 20 नवंबर को 9 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया है, जिससे अब तक कुल 23.67 लाख क्विंटल धान उपार्जित हो चुका है। यह प्रक्रिया 15 नवंबर से 31 जनवरी तक जारी रहेगी, जिसका लक्ष्य 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का रखा गया है।
बता दे किं, 15 से 20 नवंबर के बीच अब तक कुल 23,66,958 क्विंटल (23.67 लाख क्विंटल) धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है।
CG Dhan Kharidi: वहीं मार्कफेड ने अपेक्स बैंक को अब तक 214.18 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सरकार ने धान खरीदी भुगतान के लिए मार्कफेड को पहले ही 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध करा रखी है।
Advertisement




