Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेश

अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, PM मोदी ने किया दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

Delhi News

नई दिल्ली। Delhi News: पीएम मोदी ने आज राजधानी दिल्ली को बड़ी सौगात दी है। यहां उन्होंने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-दो (यूईआर-दो) का उद्घाटन किया है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।

बता दें कि, 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस प्रमुख परियोजनाएं का मुख्य उद्देश्य यात्रा में समय को घटना और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। यह दिल्ली-एनसीआर की यातायात समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

वहीं इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से लाखों लोगों को आसानी होगी। क्योंकि, पहले सिंघु बॉर्डर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक की दूरी तय करने में लगभग ढाई घंटे लगते थे। अब यह सफर केवल 40 मिनट में पूरा होगा। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम कम होगा बल्कि प्रदूषण और समय की बचत भी होगी।

Delhi News: वहीं पीएम मोदी लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) परियोजना के अलीपुर से दिघांव कलां तक के हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे के 10.1 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। मालूम हो कि, प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2024 में द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड में जनता को समर्पित किया था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close