Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

मनेंद्रगढ़: सुदूर आदिवासी गांव माथमौर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ग्रामीणों ने फूल तोड़कर किया स्वागत

मनेंद्रगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज मध्यप्रदेश सीमा से सटे आदिवासी बाहुल्य गांव माथमौर में उतरा। हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही ग्रामीण हेलीपैड की ओर दौड़ पड़े और जैसे ही मुख्यमंत्री नीचे उतरे, उन्होंने जिंदाबाद के नारों से उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसी के पास स्वागत के लिए कुछ नहीं था, तो लोगों ने पेड़ों से फूल तोड़कर गुलदस्ता बनाया और सीएम को भेंट किया। इस भावुक पल में कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं, जबकि मुख्यमंत्री ने भी सादगी और आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close