लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। Parliament Winter Session 2025: शून्य काल के दौरान चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते हीSIR को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
Parliament Winter Session 2025: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में सीपी राधाकृष्णन का सभापति के रूप में स्वागत किया। राज्यसभा में सभापति के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने आज कार्यभार संभाला है। वहीं दूसरी ओर लोकसभा की हंगामेदार शुरुआत हुई।
#ParliamentWinterSession | शून्य काल के दौरान चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। pic.twitter.com/q3nYBEcHWJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2025



