Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा गृह निर्माण समितियों की मनमानी का मामला, मंत्री ने कहा जल्द ही जारी होगा नया बायलॉज

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में आज फिर से राज्य के गृह निर्माण समितियों की मनमानी का मामला गूंजा। प्रश्न काल में मामला उठाते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राज्य के सहकारिता मंत्री से जानना चाहा कि राज्य के सहकारी समिति के बायलॉज में संशोधन कब तक हो जाएगा?

प्रश्न का जवाब देते हुए राज्य के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने गृह निर्माण समितियों के बायलॉज में संशोधन के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि समिति के गठन के बाद समिति की दो बैठके भी हो चुकी है।

उन्होंने कहा जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी कर राज्य के गृह निर्माण समितियों के बायलॉज को संशोधित कर दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने राजेश मूणत आरोप लगाया कि राजधानी रायपुर की ही करीब 40 से ज्यादा गृह निर्माण समितियों द्वारा NOC के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close