Breaking news
Advertisement
Uncategorized

IPS अफसर ने दिखाई दरियादिली, बीमार बच्ची की मदद के लिए आए सामने

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भी कुछ अफसर ऐसे हैं, जो हमेशा लोगों की तकलीफों को देख उनकी मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। कुछ उन्हीं अफसरों में से एक आईपीएस अफसर हैं दीपांशु काबरा, जो लोगों की तकलीफ को अपनी तकलीफ समझ समस्या का समाधान करने में आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान भी कई ऐसे मौके आए, जब इस आईपीएस अधिकारी के कार्यों ने कई लोगों को उनके घर तक पहुंचाया और उन्हें जरुरत की चीज मुहैया करवाई।

एक बार फिर आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा की दरियादिली देखने को मिली है। दरअसल, एक शख्स ने ट्वीट किया कि एक 11 से 12 साल की बच्ची वेदिका पिता संतोष बिलासपुर की उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती है और उस बच्ची को टाइफाइड है, जो सिर पर चढ़ गया है। बच्ची बहुत ही गरीब परिवार से है।

इसपर आईपीएस दीपांशु काबरा ने तुरंत संज्ञान लिया और डॉक्टर से बात की। इसके बाद बच्ची की इलाज में तेजी आई और अब मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची का 3 से 4 दिन में डिस्चार्ज हो जाएगा। आईपीएस दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि बच्ची का इलाज का पूरा पेमेंट स्मार्ट कार्ड से हो जाएगा।


आईपीएस अफसर के इस कार्य की तारीफ हर कोई कर रहा है। दरअसल, जिस शख्स ने इलाज के लिए ट्वीट के जरिये अपील की थी न तो उसका एकाउंट वेरिफाइड है और न ही उसने अपने ट्वीट में दीपांशु काबरा को टैग किया था। बावजूद, इसके जो सजगता आईपीएस अफसर ने दिखाई, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close