
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह से ही मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद नक्सली शांत नहीं है। दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक आर.के बर्मन ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी बीच दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर गांव के कमलपोस्ट के पास आईआईडी ब्लास्ट हो गया। उन्होंने बताया इस घटना में सीआरपीएफ 231 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement




