लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, सीएम ने दी जवानों को बधाई
गरियाबंद। Naxalites Encounter: गरियाबंद में नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने 10 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 1 करोड़ के इनामी नक्सली मनोज उर्फ़ भास्कर और उड़ीसा स्टेट कमेटी मेम्बर SZCM प्रमोद उर्फ पाण्डु भी शामिल है। इस जॉइंट ऑपरेशन में CRPF की कोबरा कमांडो, पुलिस और DRG ने मिलकर काम किया।
बता दें कि, ये मुठभेड़ मैनपुर भालुडिग्गी के पहाड़ों पर हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर एक बड़ी कामयाबी बताया है और कहा है कि 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है। वहीं सीएम साय ने भी नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता पर जवानों को बधाई दी।
Naxalites Encounter: उन्होंने अपने सोशल हैंडल में पोस्ट करते हुए लिखा कि, मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प साकार होगा।गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह चुनी। कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह घटनाएं इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है।





