Breaking news
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़धर्म

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

नई दिल्ली। Ganesh Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है। कोई शुभ कार्य करने से पहले उनकी पूजा की जाती है। बता दें कि, हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में इस बार यह पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस मौके पर देशभर में हर सालस गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भक्तजन घरों, दफ्तरों, दुकानों और मंदिरों में गणपति जी की मूर्ति को स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी विधिनुसार उपासना करते हैं।

सही तिथि

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। जिसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।

शुभ मुहूर्त

27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।

पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2025: चतुर्थी वाले दिन शुभ जल्दी उठकर स्नान आदि करके पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ कर लें और फूलों, रंगोली और अन्य सजावटी सामानों से सजाएं। इसके बाद शुभ मुहूर्त पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें और वेदी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। पूजा करते वक्त हाथ में जल, फूल और चावल लेकर व्रत या पूजा का संकल्प लें। इसके बाद विधि भगवान गणेश की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर विधि पूर्वक पूजा करें और मोदक का भोग लगाएं। ध्यान रहें की पूजा के समय दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर भी चढ़ाएं।

करें ये उपाय

दीपक जलाएं- गणेश चतुर्थी के समय रोज शाम को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

मोदक का भोग- गणेश जी को मोदक को अतिप्रिय है। इसलिए पूजा के समय मोदक का भोग जरूर लगाएं। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होता है और घर में सुख-शांति आती है।

गणेश स्तोत्र का पाठ- गणेश चतुर्थी पर गणेश स्तोत्र का पाठ चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी। ये उपाय करने से आर्थिक स्थिति में सुधर होगा और धन लाभ का योग बनेगा।

दूर्वा चढ़ाएं- गणेश जी को दूर्वा(घास) अतिप्रिय है। दूर्वा को गणेश जी के मस्तक पर चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close