छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में मध्यान भोजन के खाने में मिला मरा हुआ छिपकली,70 से अधिक बच्चो को कराया गया भर्ती….

प्रविंस मनहर/रायपुर – बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक अंतर्गत गजाधरपुर के तुर्रीपानी प्रायमरी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला की स्कूल के मध्यान भोजन के खाने में मरा हुआ छिपकली निकला जिसके बाद स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने वाले लगभग 70 से अधिक बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हालांकि ऐहतियातन बच्चों को हॉस्पिटल में रखा गया है।
खाना खाने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी होने लगी एवं पेट में दर्द होने लगा। इसकी सूचना हेडमास्टर ने बीईओ को दी। जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया। कुसमी में बच्चों का उपचार तत्काल शुरू किया गया। बीईओ सहित अन्य अधिकारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
Advertisement





