पति से परित्यक्ता महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी का भाई हिरासत में
तीन बच्चों की मां महिला का 1.5 साल तक चला शोषण, अब पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई को गिरफ्तार किया

दरभंगा : दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी पति से अलग हुई तीन बच्चों की मां को जैद आलम नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक यौन शोषण किया। महिला ने बताया कि एक बार तो उसे अबॉर्शन भी कराना पड़ा, लेकिन आरोपी बाद में शादी से मुकर गया।
रविवार की रात जैद आलम ने महिला के मिर्जापुर स्थित घर पहुंचकर संपर्क बनाने की कोशिश की, जिसके बाद घटनास्थल पर पड़ोसी भी जमा हो गए। आरोपी ने अपने घर फोन कर वहां से बड़ा भाई मसऊद आलम व अन्य लोग चार चक्का वाहन लेकर आए। सामाजिक पंचायत में मसऊद ने चालाकी से अपने भाई को भगा दिया, लेकिन ग्रामीणों ने मसऊद को रोककर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की और पीड़िता की शिकायत पर मसऊद आलम सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व सहयोग देने का मामला दर्ज किया। मसऊद को न्यायिक हिरासत भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।




