Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरहेल्थ

कोरोना: देश में कोरोना का फिर बढ़ रहा प्रकोप, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 31 नये मरीज..

देश में पिछले 24 घंटों में 14 हजार 348 नए मामले..

देश में कोरोना के आतंक से अभी भी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 348 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 805 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 57 हजार 191 हो गई है। देश के कुछ राज्यों में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। जिनमे केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत झारखंड और ओडिशा में कोरोना के मामले सामने आये है।

वही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर त्यौहार के बीच कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आये है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 214 थी। अब यह संख्या बढ़कर 285 हो गई है।

गुरुवार को सबसे अधिक 7 मरीज दुर्ग जिले में मिले। वहां एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 56 हाे गई है। कोरबा में केवल एक केस मिला। लेकिन, वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 36 है। रायपुर में 5 केस मिले। यहां एक्टिव केस की संख्या 34 हो गई है। बस्तर में 30 और जांजगीर-चांपा में 24 मरीज हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close