CG WEATHER NEWS : कोंडागांव में जमकर गिरे ओले, मौसम हुआ सुहाना लेकिन किसानों को भारी नुकसान

CG WEATHER NEWS : कोंडागांव का मौसम काफी सुहाना हो गया है। यहां आज जमकर ओले की बारिश हुई है। मौसम इतना सुहाना हो गया की ओलावृष्टि के समय ये शहर शिमला से कम नहीं लग रहा था । कोंडागांव में ओलावृष्टि की तस्वीरों के साथ वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है की यहां 40 मिनट तक ओले की बारिश हुई है।
बता दें कि कोंडगांव में जहां एक तरफ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है तो वहीं ये किसानों के लिए मुसीबत भी बनकर आई है। किसानों के फसलों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है की मक्के की फसल पूरी तरह से तैयार थी इस बीच ओले का पौधों पर गिरना इसे नुकसान पहुंचाया है। यह बे मौसम बरसात न केवल किसानों के लिए मुसीबत बनी है बल्कि आम जनता के लिए भी परेशानी हैं। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह पानी भर गए है। बारिश से तापमान में गिरावट हुई हैं और थोड़ी देर के लिए मौसम काफी खुशनुमा हो गया था लेकिन इससे किसानों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ेगा।




