
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक हैरत-अंगेज़ कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नाश्ते में ढोकला खाने से एक लड़की की मौत हो गई। जिसके बाद शादी के दिन दुल्हन की डोली की जगह उसकी अर्थी उठानी पड़ी। जिससे ख़ुशी से भरा शादी का माहौल शोक में बदल गया।
यह मामला छिंदवाड़ा जिले के बुधवारी बाजार का है। बताया जा रहा है कि इस दुल्हन ने शादी से पहले ढोकला खा लिया , जो उसके गले में अटक गया इसके बाद पानी पीने के बाद भी कुछ नहीं हुआ जिसके बाद दुल्हन की हालत और बिगड़ने लगी और उसे फ़ौरन ही अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डॉक्टर मेघा जिनकी शादी 20 को होने वाली थी और महज शादी के एक दिन पहले ही मेघा के साथ ये दर्दनाक हादसा हो गया। शादी के दिन अर्थी उठना अचानक से बहुत शोक का माहौल बन चुका था। पर कहते हैं न की जाने वाले को कौन रोक सकता है। बस यह कहानी भी कुछ ऐसी ही थी।




