Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Breaking : निवेश को बढ़ावा देने विदेश दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री साय, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात 

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही विदेश दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। इस दौरे में वे दो देशों की यात्रा कर वहां के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश की नई उद्योग नीति के लाभों की जानकारी देंगे।

 

मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और वरिष्ठ अधिकारी भी इस यात्रा पर जाएंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा इसी महीने में संपन्न हो सकता है। राज्य सरकार इस पहल के जरिए छत्तीसगढ़ को औद्योगिक निवेश का हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close