बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन चेहरों पर जताया भरोसा
बिहार। Bihar Chunav 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसमें 11 और 16 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं इस बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
बता दें कि, पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नाम का औपचारिक ऐलान किया। इस चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पार्टी ने की है। इस लिस्ट में 9 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।
Bihar Chunav 2025: पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं को टिकट दिया है। जिसमें कई बड़े नेताओं को दोबारा मौका मिला है। सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर से उतारा गया है। जबकि मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से टिकट दिया गया है ।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए चयनित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं।#आएगी_NDA pic.twitter.com/vENiqKpx1w
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 14, 2025




