
दुर्ग : छत्तीसगढ़ का स्टेट जीएसटी विभाग कर चोरी के खिलाफ पूरी तरह एक्शन मोड में है। बुधवार रात दुर्ग जिले के गनियारी गांव स्थित जालबांधा रोड पर संचालित सितार गुटखा फैक्ट्री में विभाग की टीम ने छापेमारी कर अहम दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान GST चोरी के पुख्ता सबूत मिलने पर फैक्ट्री संचालक पर ₹2 लाख की पेनाल्टी लगाई गई।
कार्रवाई के बाद फैक्ट्री संचालक मौके से फैक्ट्री में ताला लगाकर रवाना हो गया। यह कदम कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर उठाया गया, जब राज्यभर से अवैध गुटखा उत्पादन और बिक्री की शिकायतें सामने आईं।
READ MORE : पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन: हास्य साहित्य जगत ने खोया अनमोल सितारा
पिछली कार्रवाई में 1.5 करोड़ की सुपारी जब्त
कुछ दिन पहले फूड एंड सेफ्टी विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदखुरी क्षेत्र के एक गोदाम से ₹1.5 करोड़ की सुपारी जब्त की थी। मामले में सैंपल की जांच अभी जारी है।
छह जिलों में एक साथ दबिश, 17 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
GST विभाग ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा जिलों में फुटवेयर सेक्टर पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 17 डीलरों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारते हुए ₹2.5 करोड़ की टैक्स वसूली की गई।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विभाग को मिले इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि कई व्यापारी जीएसटी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।
READ MORE : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कारोबारी विजय भाटिया को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, रिट याचिका खारिज
रायपुर में सैफ्रॉन कॉर्पोरेट पर भी छापा
राजधानी रायपुर में सैफ्रॉन कॉर्पोरेट नामक प्रतिष्ठान पर भी GST अधिकारियों की 5 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। यह प्रतिष्ठान बगड़िया ब्रदर्स प्रा. लिमिटेड से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे ऐश्वर्या ग्रुप के सह-संस्थापक द्वारा निलय ग्रुप के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
GST विभाग की यह सख्त कार्रवाई राज्यभर में कर चोरी रोकने और अवैध व्यापार पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।




