Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबर

दो लोगों की आपसी दुश्मनी ने ले ली बेगुनाह की जान, दो महीने बाद होनी थी शादी, जानें पूरा मामला

भिलाई। Bhilai Murder: अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन कई तरह के मामले सामने आते है जिसमें जरा-जरा सी बात पर लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन जात हैं। ऐसा ही एक मामला भिलाई से सामने आया है। जहां दो लोगों की आपसी लड़ाई मे एक बेगुनाह युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बता दें कि, भिलाई में खुर्सीपार शराब भट्टी के पास एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम कामेश है जो खुर्सीपार का निवासी था। आरोपी सुरेंद्र महानंद ने कामेश के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि, कामेश की शादी दो महीने बाद होनी थी।

Bhilai Murder: मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी सुरेंद्र महानंद की कामेश के दोस्त योगेंद्र सिंह से पहले से दुश्मनी थी। झगड़े के बाद सुलह होने के बाद कामेश घर जा रहा था, तभी सुरेंद्र महानंद ने हमला कर दिया जिससे की उसकी मौत हो गई।ल वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close