छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर
लूतिया डैम हादसे को लेकर खेरवार समाज किया विरोध प्रदर्शन, पीड़ित परिवारों को की मुआवजा देने की मांग
बलरामपुर। Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भारी बारिश की वजह से तातापानी चौकी क्षेत्र स्थित करीब 50 साल पुराना लूतिया डैम टूट गया था। जिस वजह से पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले थे। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग लापता हैं। जिसे लेकर आज खेरवार समाज के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
Balrampur News: प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिवार को 50 लाख और घायलों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों के लिए शासन से नया मकान उपलब्ध कराने की अपील की है और मृतकों के परिजनों को नौकरी देने और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है। इसके अलावा, उन्होंने जिम्मेदार जल संसाधन के अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग भी की है।
Advertisement




