Ayushman Card: अब प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज, IMA ने किया ऐलान
रायपुर। Ayushman Card:आयुष्मान कार्ड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अब प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से कैशलेश इलाज की सुविधा बंद कर दी जाएगा। इस सुविधा के बंद होने से लाखों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसकी जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने दी है।
दरअसल, IMA ने ऐलान करते हुए कहा कि, 1 सितंबर से प्रदेश के सभी प्राइवेट अस्पतालों मे आयुष्मान कार्ड की सेवा बंद की जाएगा। बताया गया कि, लंबे से अस्पतालों को योजना के तहत किए गए इलाज का भुगतान नहीं मिल रहा था। जिस वजह से अब प्राइवेट अस्पतालों ने कैशलेश इलाज बंद करने की बात कही है।
Ayushman Card:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के इस फैसले का असर उन लाखों लोगों पर होने वाला है जो आयुष्मान कार्ड से लाभ उठा रहे थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, IMA के इस फैसले पर सरकार जल्द ही कोई फैसला कर सकती है।




