Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बीजापुर में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 1 माओवादी का शव बरामद, सुबह से हो रही रुक-रुक कर फायरिंग

बीजापुर। Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ के इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाडों में डीआरजी बीजापुर एवं माओवादियों के बीच प्रातः से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। वहीं सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक हथियार सहित 01 माओवादी का शव बरामद किया गया है।

बता दें कि, बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अन्तर्गत इन्द्रावती क्षेत्र में आदवाड़ा-कोटमेटा के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर डीआरजी बीजापुर ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि, इस अभियान के दौरान 19/12/2025 के सुबह 06.00 बजे से DRG बीजापुर और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है । अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 01 माओवादी का शव,.303 रायफल, 9MM पिस्टल सहित विस्फोटक सामग्री एवं माओवादी सामग्री मौके से बरामद हुई है।

Bijapur Naxalite Encounter: बताया गया कि, मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की शिनाख्त ACM फगनू माड़वी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। जो गोरना थाना बीजापुर निवासी था और  एसीएम भैरमगढ़ एरिया कमेटी पदनाम था। जिस पर करीब 5 लाख रुपए का इनाम था।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close