Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, टॉप नक्सली लीडर पापा राव की मारे जाने की खबर, रुक रुक कर हो रही फायरिंग

बीजापुर। Bijapur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच नेशनल पार्क इलाके में मुठभेड़ हो रही है। जिसमें सुरक्षा बलों के जवानों ने टॉप नक्सली लीडर पापा राव समेत कई नक्सलियों को घेरे जाने की खबर सामने आई है। वहीं इस मुठभेड़ में सुबह से ही रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है, जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं।

Bijapur Naxalite Encounter: वहीं इस मुठभेड़ में पापा राव के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। पूरे इलाके को जवानों ने घेर लिया है और तलाशी की जा रही है। इसके साथ ही डीआरजी,एसटीएफ और कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close