Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फेडरेशन के आंदोलन को लेकर बड़ी बैठक, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी करेंगे “काम बंद- कलम बंद” आंदोलन

रायपुर। Work Stop-Pen Stop Movement : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवा रायपुर में बैठक कर 29-31 दिसंबर 2025 को “काम बंद-कलम बंद” आंदोलन की रणनीति तय की है। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कर्मचारियों से एकजुटता की अपील की और नवा रायपुर के सभी शासकीय कार्यालयों में हड़ताल का आह्वान किया गया।

बता दें कि, यह आंदोलन 11 सूत्रीय मांगों पर केंद्रित है, जिसमें महंगाई भत्ता बढ़ाना, कैशलेस इलाज, वेतन विसंगतियां दूर करना और मोदी की गारंटी लागू करना शामिल हैं। फेडरेशन का कहना है कि सरकार ने इन वादों को पूरा नहीं किया, जिससे कर्मचारी आक्रोशित हैं। नवा रायपुर में हुई बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे।

Work Stop-Pen Stop Movement : संयोजक कमल वर्मा ने प्रदेशव्यापी एकता पर जोर दिया। हड़ताल से इंद्रावती भवन सहित राज्य के सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित होगा, कई विभागों में कार्य लगभग ठप हो। मालूम हो की यह चरणबद्ध आंदोलन का हिस्सा है, पहले जुलाई और अगस्त में भी धरने हुए थे।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close