Breaking news
Advertisement
international newsक्राइमदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

नाइजीरिया में बोको हराम का हमला, 60 से ज्यादा लोगों की हत्या

बोर्नो राज्य के दारुल जमाल गांव में आतंकी हमला, सेना के पांच जवान भी शहीद; जवाबी कार्रवाई में 30 आतंकी ढेर

अबुजा/बोर्नो राज्य, नाइजीरिया. नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो में आतंकी संगठन बोको हराम ने शुक्रवार रात बड़ा हमला किया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बोर्नो-कैमूरून सीमा पर स्थित दारुल जमाल गांव में हुए इस हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि गांव में मौजूद सेना के पांच जवान भी शहीद हो गए।

नाइजीरियाई वायुसेना ने बताया कि हमले की सूचना मिलने के बाद हवाई कार्रवाई की गई, जिसमें 30 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। सेना के मुताबिक, ड्रोन निगरानी में दिखा कि आतंकी गांव से भागकर नजदीकी जंगलों की ओर जा रहे थे, जिन्हें लगातार तीन एयर स्ट्राइक में निशाना बनाया गया।

दारुल जमाल गांव में हाल ही में विस्थापित लोग वापस लौटे थे और पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। हमले में 20 से अधिक घर और 10 बसें नष्ट हो गईं, जबकि पुनर्निर्माण कार्य में लगे 13 मजदूर और ड्राइवरों की हत्या कर दी गई।

शनिवार को गांव का दौरा करते हुए बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने कहा, “यह बेहद दुखद है, कुछ महीने पहले ही इस समुदाय को पुनर्वासित किया गया था और लोग अपनी जिंदगी सामान्य तरीके से जी रहे थे। लेकिन सेना की मौजूदा संख्या हालात को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं है।” उन्होंने बताया कि एक नई सुरक्षा इकाई फॉरेस्ट गार्ड्स को इस क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।

बोर्नो राज्य पिछले 15 वर्षों से बोको हराम की हिंसा का केंद्र रहा है। इस आतंकी संगठन के हमलों में अब तक 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 2015 में बोको हराम बोर्नो के बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुका था, हालांकि बाद में उसे पीछे धकेल दिया गया।

हाल ही में पड़ोसी देश नाइजर ने क्षेत्रीय बल से अपनी सेना वापस बुला ली, जिससे आतंकियों से निपटने की चुनौती और बढ़ गई है। बोको हराम को दुनिया भर में कुख्याति 2014 में तब मिली जब इसके आतंकियों ने चिबोक कस्बे से 270 से ज्यादा स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close