
अंबिकापुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बीचोबीच स्थित एक होटल और ज्वेलरी शॉप को सील कर दिया। यह कदम उस वक्त उठाया गया जब होटल और ज्वेलरी शॉप संचालक द्वारा बैंक से लिए गए 3 करोड़ रुपए के लोन का भुगतान नहीं किया गया।
जानकारी के मुताबिक, ज्वेलरी शॉप और होटल संचालक ने वर्ष 2019 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से होटल निर्माण और व्यापार विस्तार के लिए 3 करोड़ रुपए का लोन लिया था। कोविड काल (2022-23) के दौरान संचालक ने बैंक को ईएमआई का भुगतान करना बंद कर दिया।
READ MORE : युक्तियुक्तकरण में अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार की जांच की मांग
वन टाइम सेटलमेंट का भी नहीं लिया लाभ
सेंट्रल बैंक ने लोन की रिकवरी के लिए संचालक को लगभग 1.5 करोड़ रुपए में वन टाइम सेटलमेंट (OTS) का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद संचालक ने न तो जवाब दिया और न ही कोई भुगतान किया।
READ MORE : डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- “इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने देश को बनाया था जेलखाना”
सील की गई 6 डिसमिल में बनी तीन मंजिला संपत्ति
बकाया राशि की वसूली के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम, जिला प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को गुदरी बाजार पहुंची और वहां स्थित तीन मंजिला होटल और ज्वेलरी शॉप की संपत्ति को सील कर दिया। यह भवन 6 डिसमिल जमीन में बना हुआ है और शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में आता है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई लोन डिफॉल्टर के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है, और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएंगे।




