रायपुर में पंडरी थाने का घेराव, पुलिस पर मारपीट का आरोप,बर्खास्त और fir कर जेल भेजनें की मांग पर प्रदर्शन!
Demonstration of Pandari police station in Raipur, accused of assault on police, dismissed and protested on the demand of sent to jail

हिमांश/ राजधानी रायपुर के पंडरी थाने का घेराव आज भारी हंगामे के बीच हुआ। पुलिस पर जबरन मारपीट का आरोप लगाते हुए सतनामी समाज और भीम आर्मी नें घेराव किया है। इस विवाद की शुरुआत होली के एक दिन पहले उस समय हुई जब पुलिस ने एक दुकान को बंद करने का दबाव डाला था। दुकान बंद करने को लेकर दुकानदार और पुलिस के बीच विवाद हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस विवाद के बाद सतनामी समाज और भीम आर्मी के लोग सड़क पर उतर आए और पंडरी थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद मोवा थाना क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा को लेकर थाने के चारों ओर बेरिकेट्स भी लगाए गए हैं।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP और DSP सहित कई थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए, प्रदर्शनकारी आरक्षक मनीष साहू और प्रधान आरक्षक प्रमोद शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की और उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।
घेराव के चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, और पुलिस पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
घंटो रास्ता रोकना पड़ा….
पंडरी थाना घेराव से पहले 100 मीटर दूर पर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कराकर प्रदर्शनकारियों को रोका जिसके लिए मोवा ब्रिज के पास और थाना से पहले सड़क को बंद कर डाइवर्ट किया गया जिससे सैकड़ो लोगों को आवागमन में परेशानी हुई..!





