Breaking news
Advertisement
पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

BIG BREAKING: निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का किया ऐलान, MP में खंडवा लोकसभा सहित 3 विधानसभा सीटों पर की जाएगी वोटिंग

1 अक्टूबर को नोटिफिकेशन होगा जारी.....

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में रिक्त हुई विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा के साथ ही रैगांव, जोबट और रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

उप चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन जमा करने की आखरी तारीख 8 अक्टूबर है। 13 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, वहीं 2 नवंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close