महिला समर्थकों ने दिलाई नीतीश कुमार को बड़ी जीत! इस योजना से चुनाव में मिली NDA को बढ़त
पटना। Bihar Vidhansabha Chunav Result: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर दिख रही है। रुझानों के अनुसार, NDA 200 सीटों से आगे चल रही है। कहा जा रहा है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। जिसको सबसे बड़ी वजह महिला वोटर्स है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.78 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पुरुषों के 62.98 प्रतिशत से काफी ज्यादा था। जिससे नीतीश कुमार की सरकार के पक्ष में पलड़ा झुका दिया, जो राज्य भर में महिलाओं को सशक्त बनाने के मकसद से करीब दो दशकों से चल रही लक्षित योजनाओं के प्रति मतदाताओं की प्रतिक्रिया को दर्शाता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार लगातार पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने की कगार पर हैं।
Bihar Vidhansabha Chunav Result: बता दें कि, बिहार में 1.21 करोड़ महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस-दस हज़ार रुपये बांटे गए। ये राशि चुनाव से ठीक पहले वितरित की गई। यही वजह है कि, नीतीश सरकार की इस योजना ने एनडीए को चुनाव में भारी बढ़त दिलाई।




