Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध घरों और दुकानों को किया गया जमींदोज, मौके पर पुलिस बल तैनात

रायपुर। Raipur Bulldozer Action: न्यू रायपुर के नवागांव में आज बुलडोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई अवैध घरों और दुकानों को जमींदोज किया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, न्यू रायपुर के नवागांव में करीब 17 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई होगी। एनआरडीए के अधिकारियों ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। बताया गया कि, नवागांव मे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनना है इसके लिए बुलडोजर कार्रवाई जारी है।

Raipur Bulldozer Action: वहीं  ग्रामीणों को NRDA की टीम लगातार समझाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीण विस्थापन की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण बन गया। जिसके बाद ग्रामीण बुलडोजर के आगे लेट गए। जिस वजह से पुलिस को हालात संभालने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close