Uncategorizedछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
तिरंगा केवल एक झंडा नहीं,बल्कि भारत की आत्मा, गौरव और बलिदान का प्रतीक-dcm साव
The tricolor is not just a flag, but the symbol of India's soul, pride and sacrifice-DCM Saw

डेस्क/उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा की छतीसगढ़ए मे इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है, और इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। यह अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।प्रदेश के सभी जिलों, गांवों, स्कूलों, कार्यालयों और घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सरकार ने इसके लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाएं।

Advertisement




