छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल ख़त्म,जल्द होगी तहसीलों में काम काज शुरू,राजस्व मंत्री के आश्वाशन पर ख़त्म हुआ हड़ताल.

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी 17 सूत्रीय मांगो को लेकर 28 जुलाई से राजधानी रायपुर के तुता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे जो आज खत्म हो गया हैं। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के एक कोर ग्रुप ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर अपनी सामस्य को लेकर मंत्री को अवगत कराया जिसके बाद मंत्री टंकराम वर्मा के आश्वाशन पर यह हड़ताल ख़त्म करने का निर्णय तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने लिया हैं। वही मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया की कुछ प्रमुख मांगे उनकी थी जिस पर सहमति बानी हैं और भी कुछ मांग है जिस पर सरकार विचार करेगी।आज से आंदोलन ख़त्म हो गया हैं।
Advertisement




