Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी पर लगे 3 % कमीशन मांगने का आरोप,मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

रायपुर/प्रविंस मनहर -छत्तीसगढ़ में हाल ही में निगम मंडल और आयोग अध्यक्षों का नियुक्तियां सरकार ने की हैं जिसमे क्रेडा के अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। अब भुपेंद्र सवन्नी पर विभाग में नया सिस्टम बनाकर ईकाईयों से अपने लिए 3% कमीशन की मांग करने और नहीं देने पर कार्रवाई करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में वेंडर सुरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिकायत की है। बता दे की पत्र में सुरेश कुमार व अन्य ने कहा कि हम सभी क्रेडा में विगत कई सालों से वेंडर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। विभाग के द्वारा समय समय पर जो टेंडर जारी होता है उस टेंडर में हम भाग लेते हैं और हमें विभाग द्वारा कार्य आबंटित होता है जिसके बाद हम क्रेडा के विभिन्न परियोजनाओं के तहत फील्ड में जाकर कार्य करते हैं सोलर सिस्टम लगाते हैं। उन्होंने कहा कि जहा एक तरफ छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन में बेहतर कार्य हो रहा है तो वहीं दुसरे तरफ़ सुशासन पर ग्रहण लगाते हुए आपके ही सरकार के अंग क्रेडा के नवनियुक्त अध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी के ‌द्वारा विगत कुछ दिनों से ईकाईयों को परेशान कर जितने का कार्य पुर्व में उनके पदभार ग्रहण के पहले आबंटित हुआ है और जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उसका 3% की मांग क्रेडा कार्यालय में पदस्थ अपने निज सहायक वैभव दुबे के माध्यम से अपने लिए की जा रही है। और नहीं देने पर किसी भी कारण का उल्लेख कर या कार्यों की जांच कराकर नोटिस दिलवाने और ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी जा रही है।ऐसा करके लगातार हमें प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे हम सब बहुत परेशान हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close