Breaking news
Advertisement
big breakingcrimereligiousक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

भाजपा विधायक के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे आरंग विधायक

Stone pelting on BJP MLA's convoy, Arang MLA narrowly escapes

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

बेमेतरा जिले में शनिवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भोईनाभाठा बायपास मार्ग पर हुई। हमले में विधायक बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, विधायक नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। लौटते समय जैसे ही उनकी गाड़ी चारभांठा ढोलिया और भोईनाभाठा के बीच बायपास रोड पर पहुंची, अचानक तेज पत्थरबाज़ी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला बेहद अचानक और तीव्र था। यदि गाड़ी की रफ्तार धीमी होती तो पत्थर सीधे शीशा तोड़कर अंदर तक पहुंच सकते थे, जिससे जानलेवा चोट लग सकती थी।

घटना के बाद विधायक के स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस हमले ने प्रदेश में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब सुरक्षित हैं और उन्होंने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close