कांकेर में 21 नक्सलियों का आत्मसमर्पण पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान,कहा ह्रदय से आभार करता हूँ

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। यहां 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। इन नक्सलियों के पास से 3 एके-24 राइफल, 2 इंसास राइफल, एक लांचर सहित कुल 18 हथियार बरामद किए गए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम स्तर के 4 नक्सली भी शामिल हैं। वही उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान बचाने वाला है।विजय शर्मा ने दोहराया कि राज्य में मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में और सेंट्रल टीम के सहयोग से सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास की भी जानकारी दी और कहा कि सरकार उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव मदद करेगी।




