Breaking news
Advertisement
crimeदेशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी की हत्या कर लाश को घर में ही दफना हुआ फरार, बेटे ने खोला राज

6 साल के बेटे ने बताया- 'पापा ने पहले ही खोद रखा था गड्ढा'

Highlights
वारिसनगर के मोहिउद्दीनपुर में दिल दहला देने वाली घटना
आरोपी पति पलटन राम ने पत्नी सीमा देवी की हत्या कर लाश घर में दबाई
सीमा देवी के 6 साल के बेटे ने बताया, पापा ने पहले से ही घर में गड्ढा खोद रखा था
ग्रामीणों ने गड्ढे से निकाली सीमा की लाश, पुलिस कर रही जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी मौत के कारणों की पुष्टि
आरोपी फरार, पुलिस की छानबीन जारी
SAMASTIPUR : समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को घर में ही दफना दिया और फरार हो गया।
यह वारदात रविवार रात की है जब पलटन राम उर्फ पलटा ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी सीमा देवी की हत्या कर लाश को घर के अंदर गड्ढे में दफन कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

सीमा देवी रविवार की शाम को अपने दो बच्चों एवं गोतनी के साथ कृष्णाष्टमी की झांकी देखने गई थीं। घर लौटने के बाद पति-पत्नी खाना खाकर कमरे में सो गए। उसी रात, आरोपित ने पत्नी की हत्या कर दी। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने घर के अंदर नए मिट्टी के निशान पाए, जब गड्ढा खोदा गया तो सीमा देवी की लाश मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी टू संजय कुमार, थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा और एसएफएल टीम मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को महिला के शरीर पर कोई जख्म नहीं मिला है, वहीं पास से एक खाली गिलास भी बरामद हुई है। आशंका है कि महिला को जहर दिया गया हो सकता है या उसने खुद जहर खाया हो।

वहीं, सीमा के 6 साल के बेटे रूपेश कुमार ने लोगों को बताया कि वह अपनी मम्मी और चाची के साथ जुलूस देखने गया था, जबकि पापा घर पर ही थे। जब वे लौटे, तो उसने देखा कि उसके पापा ने पहले से ही घर में एक गड्ढा खोद रखा था। ग्रामीणों ने बताया कि पलटन का व्यवहार अपनी पत्नी के प्रति अक्सर हिंसक था, जिसकी वजह से कई बार पंचायत भी हुई थी।घटना के खुलासे के बाद से आरोपी पति फरार है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close