नवरात्रि पर पीएम मोदी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, मिलेंगे 25 लाख नई मुफ्त गैस कनेक्शन
नई दिल्ली। PM Ujjwala Scheme: आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने महिलों को तोहफा दिया है। जिसमें उन्होंने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख नए मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दी है।
उन्होंने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, “मैं देश के सभी लोगों, खासकर महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद करता हूं। आज से नवरात्रि और दुर्गा पूजा शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया था कि सभी महिलाओं को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन आसानी से उपलब्ध होना चाहिए। पीएम मोदी का आज का फैसला था कि महिलाओं को 25 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला कनेक्शन दिए जाएंगे। त्योहारों के दौरान, हमारी और भी बहनें उज्ज्वला कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगी। मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूं। यह आज से लागू होगा।”
बता दें कि, योजना के तहत प्रत्येक नए कनेक्शन पर सरकार ₹2,050 खर्च करेगी, जिसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और अन्य जरूरी उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। यह योजना रसोई को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगी।
PM Ujjwala Scheme: वर्तमान में 10.33 करोड़ से अधिक परिवारों को ₹300 की सब्सिडी के साथ मात्र ₹553 में सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिल रही है, जो विश्व के कई एलपीजी उत्पादक देशों की तुलना में सबसे कम कीमत है। वहीं सरकार के इस फैसले से योजना के लाभार्थी परिवारों की संख्या 10.33 करोड़ से बढ़कर 10.60 करोड़ हो जाएगी।




