Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

एग्जिट पोल से NDA गदगद, रिजल्ट से पहले शुरू हुआ जश्न, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता

पटना। Bihar Election 2025: बिहार में दोनों चरणों के मतदान सफलतापूर्वक हो चुके हैं और अब सभी को 14 नवंबर रिजल्ट का इंतजार है। वहीं रिजल्ट आने से पहले एनडीए फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रही है और जश्न की तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी के कार्यकर्ता लड्डू बना रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अनंत कुमार सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी है। टेंट लग रहे हैं, कुर्सियाँ सज रही हैं और माहौल जश्न में रंगा है।

एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आगे दिख रही है। ऐसे में अपने हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर लिये हुए भाजपा कार्यकर्ता मिलकर लड्डू तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे कुल 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे हैं।

Bihar Election 2025: बता दें कि, राज्य की 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें आवश्यक हैं। वहीं एग्जिट पोल के मुताबिक,NDA को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है। इससे एनडीए को न सिर्फ बिहार में मजबूती मिलेगी बल्कि 2029 के लोकसभा चुनावों की रणनीति पर भी इसका असर पड़ेगा।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close