Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड, कोहरे की आगोश में डूबेगा शहर, चलेगी शीतलहर

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावनी है, जबकि कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी है, जबकि रायपुर और नवा रायपुर में कोहरा छाया रहेगा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम 4.6 डिग्री दर्ज हुआ।

CG Weather Update: वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा रहेगा। सरगुजा संभाग जैसे सूरजपुर-अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4-7 डिग्री तक गिर सकता है। रायपुर में धुंध सुबह-शाम बनी रहेगी।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close